Home Haryana सुबह सैर करने निकला प्लाईवुड व्यापारी पर चढ़ाई कार, सीसीटीवी में कैद...

सुबह सैर करने निकला प्लाईवुड व्यापारी पर चढ़ाई कार, सीसीटीवी में कैद हुआ घटनाक्रम

124
0
30 अगस्त, यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर में एक प्लाईवुड व्यापारी पर कार चढ़ा दी गई। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे पंचकूला के पारस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें नजर आ रहा है कि किस तरह तेजी से आई कार व्यापारी के ऊपर चढा दी गई।
यमुनानगर के प्यारा चौक के पास का यह मामला है। जब इस्कॉन मंदिर के पास रहने वाले और जय हनुमान प्लाईवुड के मालिक संजय गोयल अपनी पत्नी के साथ सुबह सैर कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक कार आई जो पहले धीरे चल रही थी लेकिन जैसे ही संजय के नजदीक कार पहुंची, कार चालक ने उसकी स्पीड बढ़ा दी और उसे टक्कर मारता हुआ दूर तक ले गया। और उसके बाद मौके से फरार हो गया। घटना के बाद संजय की पत्नी मौके पर शोर मचाती हुई और मदद मांगती हुई नजर आ रही है। जिसके बाद एक बाइक सवार आकर रुका और उसके बाद एक ऑटो चालक वहां रुक ।फिर एक कार आई। उनकी सहायता से संजय को निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां हालात को गंभीर देखते हुए को पंचकूला के पारस अस्पताल पहुंचाया गया जहां संजय की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना इस मुख्य मार्ग पर लगे कई सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें नजर आ रहा है कि पहले कार धीरे धीरे चल रही थी। उसके बाद जैसे ही संजय उसके पास आया कार ने स्पीड बढ़ा दी और तेजी से टक्कर मारकर उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस मामले को लेकर यमुनानगर के व्यापारी थाना प्रभारी यमुनानगर जगदीश चंद्र से मिले और इस संबंध में कार्रवाई की मांग की। इसी मामले में दूसरा पहलू यह भी है कि इस घटना से लगभग 1 घंटा पहले संजय गोयल के ससुर के घर के बाहर खड़ी एक कार में तोड़फोड़ की गई। उनके घर  के बाहर दो लोग हाथ में पिस्टल लिए टहलते नजर आए ।यमुनानगर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि यहां घूम रहे लोगों ने कार चोरी का प्रयास किया। इसके अलावा उन्होंने एक बाइक भी चोरी की है। उन्होंने बताया कि  तीन मामले दर्ज किए गए हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
वही हरियाणा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेंद्र मित्तल का कहना है कि इस घटना में जो भी शामिल है उन्हें तुरंत पकड़ा जाए ।व्यापारी पहले से ही परेशान है ।उन्होंने कहा कि अगर जल्दी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उन्हें कोई कठोर कदम उठाना पड़ेगा ।
यमुनानगर के प्यारा चौक पर हुई इस घटना के बाद व्यापारियों में रोष है। सीसीटीवी में कैद हुई घटना में नजर आ रहा है कि कैसे एक व्यापारी पर कार चढ़ा दी गई और उसे मारने की नीयत से हमला किया गया। मामला दर्ज किया गया है। कई टीम  आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। देखना होगा आरोपी कब तक पुलिस के हाथ आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here