अंबाला (अंकुर कपूर): राजस्थान में हुए जाट महाकुंभ कार्यक्रम में जहां एक तरफ भारी भीड़ उमड़ी थी। वहीं इस कार्यक्रम के दौरान किसान नेता युद्धवीर सिंह द्वारा दिए गए भाषण को लेकर विवाद छिड़ गया है। जिसको लेकर आज अंबाला में हिंदू संगठनों के द्वारा एसपी अंबाला को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें उन्होंने यदुवीर सिंह पर ब्राह्मण वर्ग और सनातन धर्म के प्रति अभद्र भाषा प्रयोग करने का आरोप लगाया है।
एसपी अंबाला से उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वही मीडिया से बात करते हुए परमार्थ सेवा सभा के सदस्य विक्रांत ने बताया कि राजस्थान में हुए जाट महाकुंभ में यदुवीर सिंह ने भगवान राम के खिलाफ अभद्र शब्द का इस्तेमाल किया है। जिसका पूरे समाज में रोष है और आज वे एसपी अंबाला के पास पहुंचे हैं। यहां मांग की है कि यदुवीर सिंह के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए अन्यथा समस्त हिंदू संगठन धरने पर बैठ जाएंगे।







