30 अगस्त, यमुनानगर : यमुनानगर जिले के साढोरा विधानसभा की रविदासिया मोहल्ले में 10 साल की मासूम के साथ 60 साल के बुजुर्ग ने दु.*ष्कर्म किया है। गुस्साए परिजनों ने काफी देर तक रोड जाम किया जिसके बाद डीएसपी ने जाम खुलवाया और आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।
यमुनानगर जिले के साढ़ौरा शहर से 10 साल की मासूम के साथ है दरिंदगी की खबर सामने आई है। 10 साल की मासूम को 60 साल के बुजुर्ग ने बेहला फुसलाकर उसके साथ दु*ष्कर्म किया। वह उसे पशुओं के बारे में ले गया और उसके साथ घिनौनी हरकत की।कुछ देर बाद मासूम की मां को पता चला तो आरोपी मौके से फरार हो गया। गुस्साए परिजनों ने रोड जाम किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, जब गुस्साए परिजनो ने थाना प्रभारी की बात नहीं मानी तो डीएसपी रमेश गुलिया ने मोर्चा संभाला और आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसके बाद जाम को खुलवाया गया। लड़की के पिता ने बताया कि आरोपी चांदीराम की उम्र 60 साल है वह पडोसी है और पशुओं का काम करता है। आरोपी को श*राब पीने की लत भी है। फिलहाल पीड़िता का इलाज यमुनानगर के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। लेकिन इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।







