अंबाला, 29 अगस्त : विधानसभा चुनाव को लेकर
अंबाला प्रशासन पूरी तरह तैयार है. उपायुक्त अंबाला के अनुसार सभी चुनावी पार्टियों को निर्देश जारी किए गए है.पोस्टर्स लगाने के लिए जगह निर्धारित की गई है। वही जो लोग पोलिंग बूथ तक नहीं जा सकते उनके लिए भी कार्य किया जा रहा है। श*राब ठेकेदारों का स्टॉक लगातार चेक किया जा रहा है और अब तक 17,400 लीटर श*राब पकड़ी गई है।
चुनावी बिगुल बज चुका है, एक तरफ सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है,तो अंबाला प्रशासन भी चुनावों के लिए तैयार है. इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त अंबाला ने बताया की अंबाला जिला में 4 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं.जिनमे 3 जनरल तो एक रिजर्व है। जिले में कुल 8 लाख 74 हजार वोटर्स है. जिले में कुल 968 पुलिंग बूथ बनाए जायेंगे। वही जिन लोगो के पास हथियार है, उन्हे जमा करवाने के निर्देश दिए गए है, अभी तक 2669 जमा करवाए जा चुके है,बाकिओ को भी जल्द जमा करवाने को कहा गया है। वही जिले में कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए है। पॉलिटिकल पार्टी के लिए भी कई निर्देश जारी किए गए हैं जिनमे पार्टी के लिए झंडे और पोस्टर लगाने के लिए भी निर्देश दिए गए है। वही सभी अधिकारियों को शांतिपूर्वक चुनाव के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है। वही जो लोग पोलिंग बूथ तक नहीं जा सकते उनके लिए होम से वोटिंग के इंतजाम किए जा सकते है। वही सुरक्षा को देखते हुए एएसपी श्रृष्टि गुप्ता ने बताया की श*राब के ठेकों पर नज़र बनाए हुए है सभी का समय समय पर स्टॉक चेक किया जा रहा है। वही अभी तक 17,400 लेटर्स एल्कोहल भी पकड़ा गया है और सुरक्षा पूरी तरह दुरस्त की जा रही है।






