फरीदाबाद,29 अगस्त- डीसी विक्रम यादव ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से आचार संहिता और चुनाव के दौरान जिला प्रशासन की तैयारी के बारे में जानकारी दी । उन्होंने बताया कि फरीदाबाद की 6 विधानसभाओ में 1650 बूथ है जिनमें से 181 बूथ इस बार नए बनाए गए है । उन्होंने बताया कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए ग्रुप हाउसिंग सोसायटी में बूथ बनाए गए हैं । उन्होंने बताया की फरीदाबाद में कुल 54 स्लम है जबकि 57 सोसायटी है ।
डीसी विक्रम यादव ने बताया कि हरियाणा में सबसे सबसे ज्यादा बूथ फरीदाबाद में है । कुल मतदाताओं की बात की जाए तो 6 विधानसभाओं में 17,78000 है । इस बार 38000 नए वोट बने है । जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम यादव ने लोगों से अपील की की अभी जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हुए है वह लोग 2 सितम्बर तक अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं । उन्होंने बताया कि इस बार 27 नोडल अधिकारी नियुक्त हुए है जिनमें छह सहायक निर्वाचन अधिकारी है । चुनाव प्रक्रिया में इस बार लगभग 11000 लोग लगाए जाएंगे। उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने के लिए आगे आए ।







