यमुनानगर (एकता): यमुनानगर में रादौर के गांव बापौली में Chemical Factory से गैस ली+क होने के बाद ग्रामीणों में हड़#कंप मच गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह केमिकल फैक्ट्री एक साल से बंद पड़ी थी। प्रशासन ने इसे सील किया हुआ है।
हैरानी की बात यह है कि सील की गई फैक्ट्री से कुछ दिन पहले जहरीली गैस निकलनी शुरू हुई थी। अब यह गैस लोगों के लिए मुश्किल पैदा कर रही है। इससे लोगों की आंखों में जलन हो रही है। जिसके बाद प्रशासन को मामले की सूचना दी गई। एसडीएम रादौर अमित कुमार इज्जैक के कुछ इंजीनियरों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
मिट्टी व रेत की मदद से ली$क हो रही गैस को बंद किया गया। गौरतलब है कि करीब एक साल पहले बापौली स्थित इस कैमिकल फैक्ट्री में करोड़ों रुपए की एफीड्रिन ड्र#ग्स पकड़ी गई थी। जिसके बाद इसको सी+ल किया गया था। जिसमें से कुछ आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन कई अभी भी गिरफ्त से बाहर घूम रहे हैं।







