Home Business/Education हरियाणा के खरखौदा IMT में सुजुकी बनाएगी टू-व्हीलर प्लांट, 100 एकड़ में...

हरियाणा के खरखौदा IMT में सुजुकी बनाएगी टू-व्हीलर प्लांट, 100 एकड़ में होगा निर्माण

276
0

सोनीपत | हरियाणा के खरखौदा स्थित इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) में ऑटोमोबाइल सेक्टर को एक और बड़ा निवेश मिलने जा रहा है। मारुति सुजुकी के बाद अब जापान की जानी-मानी ऑटो कंपनी सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन ने यहां 100 एकड़ जमीन पर टू-व्हीलर निर्माण यूनिट स्थापित करने की योजना को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है।

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

HSIIDC के अधिकारियों के मुताबिक, सुजुकी ने IMT खरखौदा में पहले ही 100 एकड़ भूमि खरीद ली थी। अब पहले चरण में भूमि समतलीकरण का काम पूरा कर लिया गया है और आने वाले दिनों में भूमि पूजन समारोह आयोजित कर निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत की जाएगी।

खरखौदा बनेगा ऑटो सेक्टर का बड़ा केंद्र

मारुति का प्लांट पहले से ही 800 एकड़ क्षेत्र में तेजी से बन रहा है। अब सुजुकी का 100 एकड़ में फैला यह नया प्लांट खरखौदा IMT को एक उभरते ऑटोमोबाइल हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक और मजबूत कदम है। इसके अलावा, यूनो मिंडा ग्रुप भी यहां 95 एकड़ में अपना यूनिट तैयार कर रहा है।

रोजगार और विकास को मिलेगा बढ़ावा

HSIIDC के एस्टेट अधिकारी नरेश रोहिल्ला ने जानकारी दी कि सुजुकी ने भूमि पूजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं और बुनियादी ढांचे का कार्य भी तेजी से प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि, “खरखौदा में हो रहे इन निवेशों से हजारों स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और हरियाणा के औद्योगिक परिदृश्य को नई रफ्तार मिलेगी।”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here