Home politics कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले….पांचों राज्यों में चुनावी नतीजे होंगे कांग्रेस के पक्ष...

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले….पांचों राज्यों में चुनावी नतीजे होंगे कांग्रेस के पक्ष में

142
0
पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-रविवार का दिन देश की राजनीति में अहम रहने वाला है । कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि  विधानसभा चुनावों के नतीजों का असर पूरे देश की राजनीति पर पड़ेगा । उन्होंने कहा कि  पांचों राज्यों में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है ।
पलवल हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि रविवार को आने वाले चुनावों के नतीजो में सभी राज्यो में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जिन घोषणा पत्रों को लेकर उन्होंने आम जनता से वोट लिया है, उन सभी घोषणा पत्र की मांगों को पूरा करने का काम किया जाएगा । पांच राज्यों के चुनाव नतीजे का देश की राजनीति और हरियाणा की राजनीति पर गहरा असर पड़ेगा । उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हरियाणा में भी महंगाई, सस्ती बिजली, महिलाओं की सुरक्षा जैसी मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ा जाएगा । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कांग्रेसी कमान का जो फैसला होगा वही सर्वमान्य होगा। मिजोरम में कांग्रेस और सहायक दल बनाकर सरकार बनाएंगे। इसी तरह हरियाणा में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here