Home Crime अंबाला पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ पकड़ा आरोपी

अंबाला पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ पकड़ा आरोपी

176
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अवैध शराब के खिलाफ अंबाला पुलिस इन दिनों एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक व्यक्ति को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के बारे में पुलिस को सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने नाकाबंदी कर 2 अटैचियों में भरी 180 बोतल अवैध शराब बरामद की है।

जानकारी देते हुए बलदेव नगर थाना एसएचओ ने बताया कि अवैध शराब के साथ पकड़े गए युवक के पास इसको लेकर कोई दस्तावेज नहीं थे। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शराब कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई की जा रही है। एसएचओ ने बताया कि इस मामले में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक यह शराब कहां से किस मकसद के लिए लेकर आ रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here