Home Crime फतेहाबाद का यह गांव पुलिस छावनी में तब्दील: गुरुद्वारा साहिब पर कब्जे...

फतेहाबाद का यह गांव पुलिस छावनी में तब्दील: गुरुद्वारा साहिब पर कब्जे की कोशिश पर मंडरा रहा खतरा

196
0

फतेहाबाद (एकता): हरियाणा के फतेहाबाद में गांव चांदपुरा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। बता दें कि गुरुद्वारा साहिब पर कब्जे की कोशिश पर खतरा मंडरा रहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार साल 2018 में गांव के गुरुद्वारा साहिब कमेटी व ग्रामीणों द्वारा सेवामुक्त किए गए पाठी बाबा प्रदीप सिंह एक बार फिर गांव लौट रहे हैं। जिसके चलते गांव में खतरा मंडराने लगा है। जिसके चलते गांव में सोमवार को भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील है। दूसरी तरफ पुलिस की दो कंपनियां गुरूद्वारा के अंदर तैनात हैं। शनिवार को गांव के सरपंच अमरीक सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में लोग फतेहाबाद डीसी कार्यालय पहुंचे थे। इसलिए 6 मार्च को गांव में पर्याप्त फोर्स तैनात की गई है।

जानिए क्या था पूरा मामला

गौरतलब है कि फतेहाबाद में गांव चांदपुरा के गुरूद्वारा साहिब में पहले पंजाब क्षेत्र के बाबा प्रदीप सिंह पाठी थे। लेकिन गुरूद्वारा कमेटी, साध संगत व ग्राम पंचायत की सहमति से 28 अक्टूबर 2018 को उन्हें सेवामुक्त कर दिया गया। कहा जाता है कि प्रदीप सिंह पाठी पर गुरूघर का कैंटर व काफी सामान ले जाने का आरोप लगा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here