Home Haryana करनाल के एक निजी स्कूल के पीटीआई पर नाबालिग छात्रा को उत्पीड़ित...

करनाल के एक निजी स्कूल के पीटीआई पर नाबालिग छात्रा को उत्पीड़ित करने का आरोप

128
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-करनाल के एक निजी स्कूल के पीटीआई पर नाबालिग छात्रा को उत्पीड़ित करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि  स्कूल के एक पीटीआई अध्यापक  छात्रा पर  दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। जिसको लेकर छात्रा काफी परेशान चल रही थी। छात्रा ने इस मामले की शिकायत स्कूल प्रबंधन के सदस्य को दी। लेकिन सदस्य द्वारा पीटीआई अध्यापक पर कार्रवाई करने की बजाय इस छात्रा को ही चुप करा दिया। छात्र पर इतना दबाव डाल दिया गया कि वह अपना मानसिक संतुलन ही खो बैठी और आत्म*हत्या करने का मन बनाने लगी।
जिला बाल कल्याण समिति के चेयरपर्सन उमेश चानना ने बताया के जब कोई इंसान मानसिक रूप से परेशान ज्यादा हो जाता है तो वह आत्म*हत्या करने के रास्ते ढूंढता है. जैसे ही इस छात्रा को नहर पर निगरानी कर रहे पुलिस कर्मी द्वारा नहर की पगडंडी से बचाया गया और बाल कल्याण समिति में लाया गया। छात्रा की काउंसलिंग की जा रही है। मामले की गहनता से जांच चल रही है।इसके लिए निजी स्कूल को अवगत कराया गया है।स्कूल प्रबंधन द्वारा तुरंत प्रभाव से  दोषी कर्मचारियों को स्कूल से निकाल दिया गया है। इस मामले की पुलिस में पहले से शिकायत दर्ज है। आगामी कार्रवाई जारी है। जांच के बाद पुलिस को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here