यमुनानगर,23 अगस्त : यमुनानगर जिले में डायरिया फैलने से मुकारमपुर गांव के 100 से ज्यादा लोग बीमार हो चुके हैं और 1 व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है. फिलहाल दो विभाग के कर्मचारी और अधिकारी गांव में बीमारी लोगों की फिहाजत और फैलते डायरिया को कंट्रोल करने में लगे हैं.
यमुनानगर जिले के गांव मुकारमपुर के लोग इन दिनों डायरिया नामक जानलेवा बीमारी से सहमे हुए हैं. गांव में 121 से ज्यादा लोग बीमार हो चुके हैं जबकि एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है. डायरिया से बढ़ते प्रकोप की वजह से स्वास्थ्य और पब्लिक हेल्थ के कर्मचारियों ने गांव में डेरा डाल दिया है. विभाग गांव के हर व्यक्ति की जांच कर रहा है तो दूसरी तरफ बढते डायरिया का पता लगाने में भी जुट गया है. गांव में सप्लाई हो रहे पीने के पानी की लाइन को जांचा परखा जा रहा है और ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पीने का पानी इतना जहरीला क्यों हो गया है. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 5 दिन से गांव के लोग बीमार हो रहे हैं उन्हे उल्टी और दस्त लग रहे हैं जिससे शरीर में पानी की मात्रा कम होने से उन्हे नजदीकी अस्पताल में भी भर्ती कराया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहली बार इतने लोग बीमार हुए हैं हमने डायरिया का नाम सुना थे लेकिन इतना जानलेवा होता है ये नहीं पता था. फिलहाल स्वास्थ्य और पब्लिक हेल्थ विभाग डायरिया को रोकने का प्रयास कर रहा साथ ही बीमार लोगों के जल्द स्वस्थ होने के लिए सभी बंदोबस्त करने में जुटा है.







