रोहतक (एकता): रोहतक के गांव पाकस्मा में सनसनीखेज वारदात होने की घटना सामने आई है। जहां रविवार सुबह दोस्त से मिलने आए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान झज्जर जिले के गांव गिरावड़ के मनीष (25) नामक तौर पर हुई है।
रविवार सुबह गली में उसका शव पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आगे की जानकारी मृतक के परिजनों के आने के बाद ही पता लग सकेगी। फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।







