Home Haryana विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद..सुनीता सौरोत ने पेश की होडल विधानसभा...

विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद..सुनीता सौरोत ने पेश की होडल विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी

147
0
पलवल, 17 अगस्त – विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद, चुनाव लडने के इच्छुक प्रत्याशी भी अपने अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो गए हैं। उसी कड़ी में होडल विधानसभा क्षेत्र से सुनीता सौरोत ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है । उनका कहना है कि वह पार्टी से भी टिकट पर चुनाव लड़ सकती है कि और निर्दलीय भी चुनाव लड़ सकती है।
सुनीता सौरोत ने  अपने कार्यालय पर एक प्रेसवार्ता के माध्यम से, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि होडल में केवल दो लोगों के बीच ही चुनाव होता आ रहा है। और इन दोनों लोगों के बीच आम जनता पिस रही है। उन्होंने कहा कि एक महिला होने के नाते उनको भली भांति पता है। किस तरीके से महिलाओं की परेशानियों को कम करना है। होडल में महिलाओं के विकास के लिए किसी ने कोई काम नहीं किया। होडल में ना तो लड़कियों की शिक्षा के लिए कोई अच्छा कॉलेज है, ना ही इलाज के लिए कोई अस्पताल। उन्होंने कहा कि अगर उनको यहां की जनता मौका देती है तो अब तक की जो नेता नहीं कर पाए वह उन कामों को करके दिखा देंगी। होडल की जनता अब निश्चित तौर से बदलाव का मन बना चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here