Home Haryana चुनाव से संबंधित एसपी और डीसी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

चुनाव से संबंधित एसपी और डीसी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

111
0
यमुनानगर,17 अगस्त : चुनाव आयोग की तरफ से हरियाणा में चुनाव की घोषणा होते ही। यमुनानगर प्रशासन चुनाव की तैयारी में जुट गया है। लघु सचिवालय में DC कैप्टन मनोज कुमार और एसपी गंगाराम पूनिया ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया…हरियाणा में 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 4 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। आदर्श आचार संहिता लगते ही यमुनानगर जिला प्रशासन पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गया है।
लघु सचिवालय में यमुनानगर के डीसी कैप्टन मनोज कुमार और एसपी गंगाराम पूनिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कैप्टन मनोज कुमार ने लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुए कहा हाल ही में लोकसभा के चुनाव अच्छे संपन्न हुए थे। लेकिन इस बार हम कई बूथों पर सुधार करेंगे जैसे युवा, बुजुर्ग और महिलाओं के अलग से बूथों को बढ़ाया जाएगा।  कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि कई बूथों को AMF प्लस श्रेणी में रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि 85 साल से ज्यादा बुजुर्गों और 40 फ़ीसदी दिव्यांगों के लिए घर से ही वोट डालने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए उन्हें एक फॉर्म लघु सचिवालय से लेकर दफ्तर में दाखिल करना होगा। जिला प्रशासन के पास ऐसे वोटर की एक लिस्ट भी उपलब्ध है। एसपी गंगा राम पुनिया ने कहा कि चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। यमुनानगर जिले की लगती चारों सीमाओ पर छह अंतरराज्यीय नाकों पर पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। निगरानी के लिए सीसीटीवी से भी नजर रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here