Home Crime रोहतक में ‘पवित्र’ रिश्ते पर लगा कलंक, मां ने बेटी को दी...

रोहतक में ‘पवित्र’ रिश्ते पर लगा कलंक, मां ने बेटी को दी खौफनाक मौत

186
0

रोहतक (एकता): मां-बेटी का रिश्ता यूं तो बहुत ही प्यारा और गहरा होता है। हर लड़की के लिए उसकी पहली रोल मॉडल और सब कुछ उसकी मां ही होती है। लेकिन रोहतक में एक महिला ने ही मां-बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया। रोहतक के सांपला थाने के गांव बलियाना में एक मां ने अपनी ही बेटी को जहर देकर मार डाला। मीडिया सूत्रों के अनुसार 2 महीने पहले जहर खाने से हुई नाबालिग लड़की की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर मां, मामा और नानी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि मृतका अपनी मां के साथ अपनी नानी के घर रहती थी। पिता ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और उसके घर वाले पैसे के लिए उसकी बेटी को बेचना चाहते थे।

जानिए पूरा मामला 

बता दें कि साल 2004 में महिला ने शादी के बाद दो बेटियों व एक बेटे को जन्म दिया। करीब 6 साल पहले वह अपने पति को छोड़कर बच्चों के साथ मायके चली गई। उसने कभी बच्चों से बात तक नहीं की। इतना ही उन्होंने अपने पति पर घरेलू हिंसा व खर्चे का केस दर्ज किया। इसके चलते 7,000 रुपए की राशि तय हुई। यह पैसे हर महीने पत्नी को जाते थे। मृतका के पिता ने बताया कि मेरी सास, पत्नी व साला मिलकर मेरी बेटी की शादी पैसों के बदले किसी बड़ी उम्र के व्यक्ति से करने के लिए मजबूर करते थे। बेटी दबाव के बावजूद उनकी बातों में नहीं आई। जिसके चलते उन्होंने  बेटी को जहर पिला दिया। हालत बिगड़ने पर उसे 8 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसने बताया कि अब मेरी दूसरी बेटी और बेटे की जान को खतरा है। मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here