Home Haryana भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने साथियों सहित कांग्रेस का थामा...

भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने साथियों सहित कांग्रेस का थामा दामन

180
0
पलवल, 16 अगस्त –कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष यशपाल मावई ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस मौके पर उनके दर्जनों साथियों ने भी कांग्रेस को ज्वाइन किया।
जैसे -जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही नेताओं ने भी पार्टियां बदलना शुरू कर दिया है. बात करें पलवल की तो पलवल से भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यशपाल मावई में भाजपा को अलविदा कर पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थाम लिया. पूर्व मंत्री करन दलाल ने कांग्रेस का पटका पहनाकर मावई और उनके समर्थकों को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कराई ओर सभी का स्वागत किया। पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा में घुटन महसूस करने वाले नेता कांग्रेस को ज्वाइन कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस के नेतृत्व की सरकार बनेगी। वहीं उन्होंने कांग्रेस में सैलजा और हुड्डा की गुटबाजी को नकरते हुए कहा की सभी नेता पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं आने वाले दिनों में और दूसरी पार्टियों के लोग कांग्रेस में शामिल होंगे और कांग्रेस की सरकार बनने पर नोएडा और गुरुग्राम की तर्ज पृ पलवल जिले का विकास किया जायेगा. यशपाल मावई के कांग्रेस में आने से बैसलात के क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी जिससे पलवल में उनकी जीत निश्चित है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here