Home Accident मंदिर में बने कुएं में उतरना गांव के इन 2 व्यक्तियों को...

मंदिर में बने कुएं में उतरना गांव के इन 2 व्यक्तियों को पड़ा भारी, जहरीली गैस चढ़ने से दोनों की गई जा+न

159
0

हिसार (एकता): हिसार जिले में जहरीली गैस का असर देखने को मिला। बता दें कि गांव सिसाय में रविवार को शिव मंदिर के कुएं की सफाई करते इस गैस से 2 लोगों की मौ+त हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार गांव सिसाय बोलान पाना के शिव मंदिर में पानी का कुआं बंद पड़ा हुआ था। जब मंदिर के महंत ने इसकी सफाई करवाने की सोची तो 3 लोग इसके अंदर गए। लेकिन गंदगी की वजह से बनी जहरीली गैस से उनकी मौ#त हो गई। इनमें से एक व्यक्ति ने खुद को बचाने के लिए आवाज लगाई। आवाज सुनकर गांव निवासी अपने शरीर पर रस्सा बांधकर कुएं में उतरे।

इसके बाद जब कोई बाहर न आया तो पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद बचाव अभियान शुरू हुआ। यह कुआं पिछले 10 सालों से बंद पड़ा था। दुख की बात यह है कि दोनों मृत@कों के बच्चे छोटे हैं। अब बच्चों के सिर से पिता का सा+या उठ गया है। परिवार में मा$तम का माहौल छाया हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here