Home Haryana हरियाणा पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त, दोस्त के पिता के निधन पर...

हरियाणा पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त, दोस्त के पिता के निधन पर घर पहुंचकर जताया शोक

384
0

रेवाड़ी (अंकुर कपूर): बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त हरियाणा के रेवाड़ी में पहुंचे। मीडिया सूत्रों के अनुसार रेवाड़ी के गांव किशनगढ़ बालावास में बॉलीवुड अभिनेता अपने पुराने दोस्त हितेंद्र के घर पहुंच कर उनके पिता की मौत पर दुख जताया।

संजय दत्त को देखने के लिए गांव में भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान उनके साथ लोकल पुलिस और हैवी सिक्योरिटी भी मौजूद रही।

जानकारी के मुताबिक किशनगढ़ बालावास निवासी हितेंद्र ने बताया कि उनके पिता रतिराम की 10 दिन पहले ब्रेन हेमरेज होने के कारण मौत हो गई थी। हितेंद्र विदेश में एक प्राइवेट कंपनी जो 7 सितारा होटल तैयार करके देती है। उसमें बतौर डायरेक्टर काम करता है।

हितेंद्र की संजय दत्त के अलावा कई फिल्म स्टारों से काफी पुरानी यारी है। उन्होंने करीबन 45 मिनट का समय हीतेंद्र के परिवार के बीच में बिताया। यहां उन्हें देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठे होने लगी तो वह हितेंद्र से मिलकर वापस मुंबई के लिए रवाना हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here