Home Haryana सोमनदी के उफान से उठी तबाही की तस्वीरें आई सामने.. डीसी के...

सोमनदी के उफान से उठी तबाही की तस्वीरें आई सामने.. डीसी के दफ्तर पहुंचे परेशान लोग

141
0
यमुनानगर, 14 अगस्त : यमुनानगर जिले के कस्बा छछरौली और बिलासपुर में सोमनदी के पानी ने ऐसा कोहराम मचाया,जिसके जख्म खानूवाला और चिंतपुर गांव के लोग कभी नहीं भूलेंगे. पीड़ित परिवार अब घर का सामान इधर उधर से  इकट्ठा करके समेट रहे हैं. हांलाकि कुछ सामान पानी के तेज बहाव में बह गया. अधिकारियों की उदासीनता और खराब फसलों के मुआवजे को लेकर कई गांव के लोग इकट्ठा होकर डीसी दफ्तर पहुंचे.
 यमुनानगर जिले में सोमनदी के उफान से उठी तबाही की तस्वीरें अब सामने आ रही हैं. हांलाकि ग्रामीणों को अब राहत जरूर मिली है क्योंकि अब गांव में पानी नहीं है. लेकिन पानी से आई तबाही के बाद पीड़ित परेशान है. उनका कहना है कि जब बांध टूटा तो हमें संभलने का वक्त ही नहीं मिला. कुछ ही देर में खानूवाला, चिंतपुर गांव पूरी तरह से डूब गया. अब पीड़ित परिवार सामान को समटने में लगे हैं ताकि जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाया जा सके. खानूवाला गांव के लोग बताते हैं कि पानी ने हमारे गांव में ऐसी तबाही मचाई कि अब उसके निशान रह गए हैं. घर की छतों पर सामान रखा है. खाने-पीने का सामान बह गया है. पशुओं का चारा खराब हो गया है. फर्नीचर समेत घर का सामान टूट गया है. इस पूरे मसले को लेकर दर्जनों गांव के लोग प्रशासन से बेहद खफा है उनका कहना है कि अधिकारी हमारे गांव में सुध लेने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं. जिसको लेकर आज  ग्रामीण इकट्ठे होकर डीसी दफ्तर पहुंचे और अपनी समस्याओं को लेकर डीसी को ज्ञापन भी सौंपा.
कांग्रेस पार्षद नरवैल सिंह का कहना ये 
 कांग्रेस पार्षद नरवैल सिंह का कहना है जो नुकसान हुआ है कम से कम उसकी भरपाई प्रशासन जरूर करे लेकिन अभी तक प्रशासन का कोई भी नुमाइंदा वहां नहीं पहुंचा है. इस तबाही से एक व्यक्ति की मौ*त हो चुकी है जबकि एक करंट से घायल भी हुआ है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here