यमुनानगर, 29 सितम्बर : पूर्व मुख्यमंत्री और फायर ब्रांड नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यमुनानगर जिले की रादौर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी बिशनलाल सैनी के पक्ष में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। भूपेंद्र हुड्डा ने अपने कार्यकाल की तुलना जब बीजेपी से की तो उसमें कई कमियां भी गिनवाई। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की वोटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। ऐसे में स्टार प्रचारकों ने मोर्चा संभाल लिया है।
रादौर से कांग्रेस प्रत्याशी बिशनलाल सैनी के पक्ष में आज भूपेंद्र हुड्डा ने एक बड़ी रैली को संबोधित किया। इससे पहले रॉकी मित्तल ने भूपेंद्र हुड्डा के कार्यकाल के ऊपर बनाये गाने पर जमकर डांस भी किया। इस दौरान भीड़ भी काफी गदगद नजर आए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 2005 से 2014 तक हरियाणा में कानून व्यवस्था बेहतर थी, खेल खिलाड़ियों का मान सम्मान था, किसान खुश था मजदूर वर्ग खुशहाल था लेकिन बीजेपी ने हर वर्ग को परेशान करके रख दिया है। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है और बीजेपी जाने वाली है। भूपेंद्र हुड्डा ने किसानों का भी जिक्र किया और कहा कि भाजपा कहती थी कि किसानों की आय दोगुनी कर दी जाएगी लेकिन भाजपा अपने ही वादे से मुकर गई। उन्होंने कहा कि इस बार आप बिशनलाल सैनी को जितवाकर चंडीगढ़ भेजिए आगे जिम्मेदारी मेरी है।







