Home Entertainment बॉलीवुड अभिनेत्री Bhumi Pednekar को एयरपोर्ट पर कूल लुक में देख फैंस...

बॉलीवुड अभिनेत्री Bhumi Pednekar को एयरपोर्ट पर कूल लुक में देख फैंस हुए फिदा, तस्वीरें वायरल

204
0

हरियाणा (एकता): भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्म अभिनेत्रियों में से एक है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने दम पर काफी पहचान बनाई। वह काफी टैलेंटेंड अभिनेत्री है। उन्होंने अपनी फिल्मों में अलग-अलग रोल अदा किए। हाल ही में भूमि पेडनेकर बुधवार को एयरपोर्ट पर नजर आई।

बता दें कि वह इस दौरान काफी कूल लुक में नजर आई। मीडिया सूत्रों के अनुसार एयरपोर्ट पर उन्हें देखकर फैंस फिदा हो गए। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें काफी वायरल हुई। वह इस दौरान ब्लैक कलर के कॉम्फी आउटफिट में नजर आई। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ था। अभिनेत्री ने ड्रेस के साथ व्हाइट एंड ब्लैक शूज वेयर किए हुए थे। भूमि इस दौरान काफी सादगी में दिखी।

खास बात यह है कि उनकी सादगी से ज्यादा ध्यान उनके बैग ने खींचा। वह काफी प्यारा लग रहा था। अभिनेत्री कपड़ों के साथ-साथ सब कुछ मैचिंग किया हुआ था। फैंस अभिनेत्री की तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जब वह एयरपोर्ट के अंदर एंट्री कर रही थी तो वह पैपराजी की तरफ देखकर मुस्कुराई।

गौरतलब है कि अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की आखिरी फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ और ‘भीड़’ फिल्म थी। उसके बाद अभिनेत्री ने कोई फिल्म में अभी तक एंट्री नहीं की। बता दें कि आजकर अभिनेत्री ने जो फिल्में की वह काफी हिट रही। साल 2019 में अभिनेत्री को ‘स्टार स्क्रीन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था। भूमि पेडनेकर को 2021-22 में ‘एशिया वन अवार्ड्स’, फिल्म ‘बधाई दो’ के लिए कोविड -19 प्रतिबद्धता पुरस्कार से ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here