Home Haryana करनाल की सड़कों पर सिख समाज का अनोखा प्रदर्शन, पैदल मार्च निकाल...

करनाल की सड़कों पर सिख समाज का अनोखा प्रदर्शन, पैदल मार्च निकाल रहे लोगों ने बोली बड़ी बात

198
0

करनाल (अंकुर कपूर): करनाल की सड़कों पर सिख समाज का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। जहां भारत की जेलों में काफी समय से बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर बड़ा मार्च निकाला गया। बता दें कि रविवार को डेरा कार सेवा से पंजाब के मोहाली में इंसाफ मोर्चा में शामिल होने के लिए जत्था रवाना हुआ। हाथ-पैरों में बेड़िया गले में संगल डाले सिख समाज ने पैदल मार्च किया।

मोर्चे में शामिल लोगों ने कहा कि संविधान के मुताबिक बंदी सिख अपनी सजा पूरी कर चुके हैं। सरकार संविधान के नियमों की उलंघना कर बंदी सिखों की रिहाई नहीं कर रही। उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। सरकार संविधान के नियमों की उल्लंघन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here