Home Haryana हरियाणा में दो दिन और बारिश की संभावना, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

हरियाणा में दो दिन और बारिश की संभावना, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

15
0

हिसार  | हरियाणा में आज से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश में इस सप्ताह दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिनके प्रभाव से बारिश की संभावना बनी हुई है। पहला पश्चिमी विक्षोभ आज रात से सक्रिय होगा, जिसके चलते गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत जिलों में कल बारिश के आसार हैं। 27 मार्च को कुछ क्षेत्रों में हल्की गतिविधि रहेगी, जबकि अन्य जगहों पर मौसम मुख्यतः साफ रहेगा।

प्रदेश में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में लगभग 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट रही। न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। गुरुग्राम में सबसे कम 14.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि अन्य जिलों में यह 15 से 18 डिग्री के बीच रहा।

आने वाले दिनों में बादल छाने और बारिश के कारण रात के तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने लोगों को हल्की बारिश और गरज-चमक के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here