Home Haryana दिल्ली में फिर बड़े आंदोलन की तैयारी में अन्नदाता, 20 मार्च को...

दिल्ली में फिर बड़े आंदोलन की तैयारी में अन्नदाता, 20 मार्च को किसानों का संग्राम

205
0

कुरुक्षेत्र (अंकुर कपूर): किसानों की लंबित पड़ी मांगों को लेकर एक बार फिर वह दिल्ली में कूच करने वाले हैं। बता दें कि कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में संयुक्त किसान मोर्चा की राष्ट्रीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें पूरे देश भर के प्रांतों से मुख्य पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए कई घंटों चली। इस बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा ने कई अहम निर्णय लिए।

मीडिया से बातचीत करते हुए किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता युद्धवीर सिंह ने बताया कि किसानों की लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर से आंदोलन का रुख इख्तियार करेंगे। उन्होंने कहा कि देशभर का किसान 20 मार्च को दिल्ली की ओर कूच करेगा। उन्होंने कहा कि जब किसान दिल्ली से वापस हुए थे तब किसानों की कुछ मांगे लंबित थी। जिस पर सरकार अपने वादे पर खरे नहीं उतरी और मांगों को पूरा नहीं किया। वहीं किसान आंदोलन के दौरान हुए मामलों पर वह शहीद किसानों को लेकर सरकार ने वादाखिलाफी की है।

उन्होंने कहा कि 20 तारीख को दिल्ली कूच करने के बाद यह एक बड़ा आंदोलन हो सकता है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा सरकार को घेरने का काम करेगा ताकि वह अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से पूरा करवा सकें। किसान नेता डॉक्टर सुनीलम ने बातचीत करते हुए कहा कि हमने पिछले किसान आंदोलन से बहुत कुछ सीखा है और इसलिए इस बार हम संयुक्त किसान मोर्चा का एक संविधान बनाने जा रहे हैं। जिसके आधार पर आगामी फैसले करेगा। जब कोई किसान संगठन एसकेएम से जुड़ेगा तो उसके लिए क्या नियम कानून रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here