Home Haryana खेत में लगा हाइटटेंशन टावर, किसान और पुलिस आमने सामने,किसानों ने रुकवाया...

खेत में लगा हाइटटेंशन टावर, किसान और पुलिस आमने सामने,किसानों ने रुकवाया काम

143
0
यमुनानगर(TSN): यमुनानगर जिले के सुढल-सढेल गांव में मंगलवार को किसान और प्रशासन आमने-सामने आ गया। खेत में हाई टेंशन टावर लगाने को लेकर किसान बिजली विभाग से खफा है। आज जैसे ही बिजली विभाग के कर्मचारी टावर लगाने के लिए पहुंचे तो किसानो ने उसका विरोध किया और काम को रुकवा दिया।
किसानों की मांग है कि उन्हें उचित मुआवजा मिले तभी हम अपने खेत में टावर लगाने देंगे। जैसी ही बिजली विभाग के कर्मचारी जेसीबी लेकर किसान नेता हरपाल के खेतों में पहुंचे। तो वह तुरंत मौके पर आ गए। हालांकि कुछ देर तक तो ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें खेत में भी घुसने नहीं दिया। कुछ देर बाद भारी संख्या में किसान मौके पर पहुंचे। जेसीबी से खोदे जा रहे गड्ढे के काम को रोका।
पीड़ित किसान हरपाल ने कहा इस मुद्दे को लेकर कल ही डीसी से मेरी बातचीत हुई है। उन्हें मुझे आश्वासन दिया था कि जब तक भिवानी के किसानों के मसले पर कोई फैसला नहीं आ जाता तब तक आपके खेत में हाई टेंशन टावर नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद भी मेरे खेत में प्रशासन की तरफ से जमीन में गहरे गड्ढे कर दिए गए। मेरी फसल को भी नुकसान हुआ है। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान संजू गुंदियाना ने कहा कि प्रशासन जबरन यहां पर गड्ढे खोद रहा है। हम भिवानी के फैसले का इंतजार कर रहे हैं,क्योंकि प्रशासन की तरफ से जो कलेक्टर रेट दिया जा रहा है वह बेहद कम है। यहां का कलेक्टर रेट 60 लाख से 80 लाख है। अगर हमें यह रेट नहीं मिलता तो हम यहां पर धरना जारी रखेंगे।
बिजली विभाग के एसडीओ मनदीप ने कहा की हुड्डा सेक्टर 18 से बकाना तक हाईटेंशन टावर लगाने हैं। इसी को लगाने के लिए हम यहां पर पहुंचे थे लेकिन किसानों ने इस काम को रुकवा दिया है। फिलहाल हम कल तक का इंतजार करेंगे उसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। किसानों की मांग है कि अगर हमारी जमीन में हाईटेंशन टावर लगाए जा रहे हैं तो उसका कम से कम उचित मुआवजा मिले, लेकिन प्रशासन इस काम में जल्दबाजी कर रहा है। हमें भिवानी में आने वाले कलेक्ट्रेट रेट को लेकर जो फैसला आना उसका इंतजार कर रहे हैं। हम सरकार से कम मुआवजा नहीं लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here