रोहतक(TSN): रोहतक में केंद्रीय खेल मंत्रालय की ओर से रविवार को डब्ल्यूएफआई की नई कार्यकारणी की भंग किए जाने के फ़ैसले का साक्षी मलिक की मां सुदेश मलिक ने स्वागत किया है। साक्षी मलिक की मां ने कहा की 21 दिसंबर को नए अध्यक्ष बने तो हमने उस दिन को कुश्ती के लिए काला दिवस करार दिया था। जिस प्रकार से डब्ल्यूएफआई का चुनाव हुआ था जो ब्रज भूषण के खिलाफ चालीस दिन तक सड़क पर लड़ाई लड़ी थी इन चुनावों के नतीजों से वह विफल होती नजर आ रही थी लेकिन अब कार्यकारिणी भंग होने के फ़ैसले से उन्हें बड़ी राहत मिली हैं।
वहीं साक्षी के सन्यास लेने के फ़ैसले पर साक्षी की मां ने कहा अगर नई कार्यकारिणी मेंअच्छे लोग आएंगे महिला अध्यक्ष बनेगी तो साक्षी की कुश्ती के मेट पर वापसी हो सकती हैं। वही जो फेयर चुनाव होने की बात की जा रही थी उसको लेकर भी स्टेट की सभी कुश्ती संघ की बाडी को भंग किया जाना चाहिए। अगर वह भंग नहीं होगी तो उसके जो स्टेट बॉडी में आदमी है फिर चुनाव होंगे फिर ब्रज भूषण के पक्ष में वोट करेंगे। उन्होंने मांग उठाई की कुश्ती संघ की अध्यक्ष कोई महिला बने जो महिला पहलवानों के बीच से हो व उनकी समस्या के बारे में जान सके उनकी आवाज को सुन सके।







