Home Crime सोसाइटी की सड़क पर दिए गए रास्ते से नाराज़ वेस्टरलीज निवासी, बिल्डर...

सोसाइटी की सड़क पर दिए गए रास्ते से नाराज़ वेस्टरलीज निवासी, बिल्डर पर उठाए सवाल

92
0

गुड़गांव  | गुड़गांव के सेक्टर-108 स्थित वेस्टरलीज सोसाइटी के निवासियों में उस वक्त नाराजगी फैल गई जब उन्हें पता चला कि उनके बिल्डर ने बगैर किसी पूर्व जानकारी या सलाह के एक अन्य बिल्डर को सोसाइटी की आंतरिक सड़क के जरिए रास्ता दे दिया है। लोगों ने इस कदम को सोसाइटी के नियमों और उनके अधिकारों के खिलाफ बताया है और बिल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

निवासियों के अनुसार, वेस्टरलीज द्वारा विकसित एक्सपीरिया प्रोजेक्ट में करीब 950 प्लॉट धारक रहते हैं। जब प्रोजेक्ट खरीदा गया था, तब इसे एक गेटेड सोसाइटी के रूप में प्रस्तुत किया गया था। लेकिन न तो इसे अब तक चारदीवारी से घेरा गया और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया गया। अब, बिल्डर ने अपनी मनमर्जी से पड़ोस के आरओएफ प्रोजेक्ट को सोसाइटी की 12 मीटर चौड़ी सड़क का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है, जिससे आने वाले समय में ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

निवासियों का यह भी कहना है कि जब आरओएफ ने निर्माण कार्य शुरू किया था, तब उनके पास खुद का एक एक्सेस रूट था, जिसे अब नजरअंदाज किया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि बिल्डर ने केवल एक अस्थाई सूचना थमा दी, जबकि ऐसा कोई भी फैसला लेने से पहले आरडब्ल्यूए से सलाह-मशविरा जरूरी था।

निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि मामले में जल्द हस्तक्षेप कर, सोसाइटी के हितों की रक्षा की जाए और बिल्डर को जवाबदेह बनाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here