रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)-आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है । इसी को लेकर आज प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारी की बैठक हुई । इस बैठक में प्रदेश प्रभारी सतीस पुनिया ,पूर्व सांसद संजय भाटिया , प्रदेश महामंत्री डॉक्टर अर्चना गुप्ता प्रदेश प्रवक्ता संजय संजय शर्मा , सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे । बैठक में हर बूथ को मजबूत करने व केन्द्र व प्रदेश सरकार के विकाश कार्यो को जन जन तक पहुंचाने को लेकर मंथन किया गया ।
कांग्रेस पार्टी प्रदेश में बाबू बेटे की पार्टी बनकर रह गई
प्रदेश महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी प्रदेश में बाबू बेटे की पार्टी बनकर रह गई है, क्योंकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा किसी भी नेता को आगे नहीं आने देते.इसी का नतीजा है की आज कुमारी शैलजा अलग रथ यात्रा निकाल रही है और दिपेन्द्र हुड्डा अलग । उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार बनने के सपने देख रहे हैं जो कि प्रदेश की जनता सब जानती है की इन 10 सालों में प्रदेश में आने को विकास के कार्य हुए हैं. युवाओं को बगैर खर्ची और पर्ची के नौकरी मिली है. वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में अपने चहेतो को नौकरी दी जाती थी । उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी हमेशा चुनावी मोड में रहती है. लोकसभा के बाद विधानसभा के चुनाव को लेकर भाजपा पार्टी पूरी तरह से तैयार है और हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्य कर रहा है.







