फतेहाबाद : चन्द्रिका ( TSN)-फतेहाबाद के रतिया में आज सुबह कावडिय़ों के एक दल ने स्कूल बस पर पथराव कर दिया। बस के शीशों को ईंटों से तोड़ फोड़ दिया गया। बाद में दल के लोग मौके से आगे रवाना हो गए। उधर गुस्साए स्कूल बस चालकों ने मौके पर बस को आड़ा तिरछा लगाकर जाम लगा दिया। फिलहाल रतिया पुलिस मौके पर चालकों को समझाने का प्रयास कर रही है
बताया जा रहा है, जिस दौरान यह घटना हुई, उस समय स्कूल वैन में बच्चे भी सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार कांवडिय़ों का एक जत्था हरिद्वार से कांवड़ भरकर रतिया होते हुए फतेहाबाद की तरफ जा रहा था। जत्था जब रतिया के टोहाना रोड से गुजर रहा था तो बताया जा रहा है कि अकाल अकादमी की एक बस ने एक कावडिय़ों को साइड मार दी, जिससे कावडि़ए भड़क गए और उन्होंने बस को रुकवा लिया। बस में सवार बच्चे घबराकर बाहर निकल आए। जिसके बाद कावडिय़ों ने वहां पड़े ईंट-पत्थर उठाकर बस पर मारने शुरू कर दिए। जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। जो भी रास्ते में आता गया, उस पर भी पथराव होता गया। फिलहाल किसी को चोट लगने की खबर नहीं है, लेकिन इसके बाद कावडिय़े आगे रवाना हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्कूल बस के चालक वहां पहुंच गए और उन्होंने जाम लगा दिया। मौके पर डीएसपी संजय बिश्नोई पहुंचे और उन्होंने चालकों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन चालक तोड़ फोड़ करने वालों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।







