कुरुक्षेत्र:चन्द्रिका ( TSN)- धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे आम आदमी पार्टी के मंत्री गोपाल राय ने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान बदलने की तैयारी में है. ऐसे में देश को बचाने व लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ने के लिए सबको आगे आना होगा.उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को अकारण तंग किया जा रहा है जोकि उनके तानाशाह रवैये को दर्शाता है.
मंत्री गोपाल राय ने तंज कसते हुए कहा कि कोयला चोर नवीन जिंदल कैसे भाजपा का कोहिनूर का बन गए है, जोकि विचारणीय प्रश्न है. वही उन्होंने एसवाईएल मुद्दे पर पल्ला झाड़ते हुए कुछ भी कहने से बचते नजर आए. उहोने कहा कि सरकार ने किसानों को पेट्रोल देने से पाबंदी लगाई. हालांकि किसानों का पेट्रोल से कोई सरोकार न होकर डीजल से चोली दामन का साथ रहता है.







