Home Haryana कुरुक्षेत्र द्रोणचार्य स्टेडियम में हुआ राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की 4 खेल...

कुरुक्षेत्र द्रोणचार्य स्टेडियम में हुआ राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की 4 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

212
0

कुरुक्षेत्र(TSN): खेल विभाग की तरफ से राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का आयोजन कुरुक्षेत्र द्रोणचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र में किया गया। इस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने शुभारंभ किया। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि खेल विभाग की तरफ से कुरुक्षेत्र द्रोणाचार्य स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसको लेकर विभाग की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

 

इस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता की 4 प्रतियोगिताओं का आयोजन मंगलवार से शुरू होकर 30 नवंबर तक द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र व शाहबाद हॉकी स्टेडियम में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त शांतनु शर्मा के आदेशानुसार 10 कमेटियों का भी गठन किया गया हैं।राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की जूडो, साइक्लिंग (महिला व पुरुष) व लड़कियों की फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजन द्रोणाचार्य स्टेडियम ओर लड़कों की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी स्टेडियम शाहबाद में 28 नवंबर से 30 नवंबर तक किया जा रहा हैं। इस राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए 10 कमेटियों का गठन किया गया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here