फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)- फरीदाबाद की सब्जी मंडियों में भी हड़ताल का असर दिखा । जी हां बता दें की मार्केट फीस बढ़ौतरी को लेकर जहां हरियाणा की सभी सब्जी मंडियों में आढ़ती हड़ताल पर है, जिसका असर फरीदाबाद में भी देखने को मिला,जहां सेक्टर 16 स्थित सब्जी मंडी में आढ़ती हड़ताल पर बैठ गए ।
आढ़तियों का कहना ये…
इस मौके पर आढ़तियों ने सरकार को चेतावनी दी है की यदि सरकार ने अपने नए नोटिफिकेशन को वापस नहीं लिया तो हरियाणा के सभी आढ़ती मिलकर सरकार के खिलाफ अपनी अगली रणनीति तय करेंगे। इस मौके पर आढ़ती राजू ने बताया कि सरकार मंडी फीस के नाम पर 2% सभी आढ़तियों से ले रही थी, जिसे सरकार ने कोरोनाकाल में माफ कर दिया था, लेकिन फिर से 2021 में मंडी फीस 2% लागू कर दी गई । इसके बाद से सभी हरियाणा की मंडियो में आढ़ती सरकार को 2% मंडी फीस दे रहे थे, लेकिन अब सरकार ने नई नोटिफिकेशन जारी करके दो परसेंट के साथ-साथ 10 परसेंट यानी अब कुल 12% आढ़तियों से मंडी फीस वसूलने का नोटिफिकेशन जारी किया है । इससे उन्हें अतिरिक्त भार पड़ेगा और 10 परसेंट अधिक मंडी फीस आढ़ती नहीं दे सकते हैं । सरकार द्वारा जारी किए गए इस अतिरिक्त 10% मंडी फीस की बढ़ोतरी की नोटिफिकेशन को सरकार से वह लोग वापस करने की मांग कर रहे हैं । इसी को लेकर आज न केवल फरीदाबाद बल्कि पूरे हरियाणा की मंडियां 1 दिन के लिए बंद है और आढ़ती हड़ताल पर है । सरकार ने यदि उनकी मांगे नहीं मानी तो फिर वह लोग आगे की रणनीति तय करेंगे।







