Home Haryana बदलते मौसम के चलते वायरल बुखार को लेकर नागरिक अस्पताल ने जारी...

बदलते मौसम के चलते वायरल बुखार को लेकर नागरिक अस्पताल ने जारी की एडवाइजरी

176
0
पलवल : चन्द्रिका ( TSN)– बारिश और बदलते मौसम के चलते वायरल बुखार को लेकर नागरिक अस्पताल पलवल में ओपीडी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश बडौलिया ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि बदलते मौसम के साथ बीमारियों और संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश बडौलिया  ने कहा कि मानसून के समय वायरल बुखार के मामले लगातार बढ़ने शुरू हो जाते है। वायरल फीवर के मरीजों की संख्या काफी बढ़ जाती है। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से लेकर 1200 तक ओपीडी हो रही है। उन्होने बताया कि मानसून के समय में जगह जगह पानी जमने से बैक्टीरिया और वायरस पनपने लगते है। जिसकी वजह से वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। वायरल बुखार का अर्थ शरीर में वायरल इन्फेक्शन की ओर इशारा करता है जो आमतौर पर शरीर के तापमान में अचानक बढ़ने के रूप में दिखाई देता है । कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण यह बच्चों और बुजुर्गों में बहुत आम होता है। वायरल बुखार से पीड़ित लोगों को स्किन रैश और शरीर और सिर में दर्द का अनुभव होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here