Home Haryana गर्मी में नहर में नहाना पड़ सकता है महंगा, पुलिस ने चलाई...

गर्मी में नहर में नहाना पड़ सकता है महंगा, पुलिस ने चलाई जागरूकता मुहिम

146
0

Kurukshetra, 22April- जैसे ही गर्मी का मौसम शुरू होता है, वैसे ही युवाओं में नहरों में नहाने का क्रेज भी बढ़ जाता है। हालांकि यह मस्ती जानलेवा साबित हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग ने नहरों में नहाने पर रोक लगाने और हादसों को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया है।

पुलिस द्वारा नहरों के किनारों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और आसपास के गांवों में मुनादी करवाई जा रही है कि नहर में नहाना सख्त वर्जित है। अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गोताखोर प्रगट सिंह ने  बताया कि, “गर्मी में युवा अपने दोस्तों के साथ नहरों पर पहुंचते हैं और मस्ती के साथ-साथ नशा भी करते हैं। कई बार नशे की हालत में नहर में उतरने के कारण डूबने की घटनाएं सामने आती हैं, जिससे कई परिवार उजड़ चुके हैं।”

ज्योतिसर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि, “पुलिस द्वारा नहरों के पास साइन बोर्ड लगवाए गए हैं और गांवों के सरपंचों व स्थानीय लोगों से तालमेल बनाकर युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि भविष्य में कोई हादसा न हो।”

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नहर में नहाने से बचें और अपने बच्चों को भी ऐसा करने से रोकें, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here