Home Crime पानीपत में पारिवारिक विवाद से हड़कंप : पिता पर मारपीट और यौन...

पानीपत में पारिवारिक विवाद से हड़कंप : पिता पर मारपीट और यौन शोषण के आरोप, बेटी ने बयान बदले

2
0

पानीपत । इसराना थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है, जहां शराब के नशे में पिता द्वारा मारपीट किए जाने के बाद बेटी ने उन पर यौन शोषण के आरोप लगाए। हालांकि, बाद में मेडिकल जांच और पुलिस पूछताछ के दौरान युवती ने अपने आरोपों से इनकार कर दिया।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने दो दिन पहले थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पति शराब के नशे में घर में मारपीट करता है और बड़ी बेटी के साथ एक साल से गलत हरकतें कर रहा है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि आरोपी धमकी देता था कि यदि किसी को बताया गया तो वह परिवार को जान से मार देगा।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती के बयान दर्ज किए और उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। लेकिन अस्पताल में युवती ने यौन शोषण के आरोपों से साफ इनकार कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने दोबारा थाने में बयान दर्ज किए, जहां युवती ने स्पष्ट किया कि उसके पिता द्वारा किसी प्रकार का यौन शोषण नहीं किया गया है। उसने केवल यह आरोप लगाया कि पिता शराब के नशे में आए दिन मारपीट करते हैं, जिससे परेशान होकर यह शिकायत दी गई थी।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की सभी पहलुओं से गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्य सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here