रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल मंगलवार को रोहतक पहुंची और सुनारिया स्थित जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में महिला कैदियों व बंदियों से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने जेल में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया। सोनिया अग्रवाल ने जेल में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर संतुष्टि जताई।
पत्रकारों से बातचीत में हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने बताया कि जेल के अंदर महिलाओं को सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।जेल के अंदर महिलाएं अपनी रूचि के अनुसार कार्य कर सकती हैं.एक सवाल के जवाब में सोनिया अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं के प्रति समाज की मानसिकता में बदलाव की जरूरत है। हालांकि, सामाजिक संस्थाएं व हरियाणा राज्य महिला आयोग जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि महिला कैदियों व बंदियों से बातचीत कर समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। किसी भी कैदी या बंदी से कोई शिकायत नहीं की। हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने महिला कैदियों व बंदियों को संदेश दिया कि वे जेल के अंदर से सबक लेकर ही बाहर जाएं।







