Home Haryana सुशासन दिवस पर सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश वासियों को दी ये...

सुशासन दिवस पर सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश वासियों को दी ये सौगाते

141
0
कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका (TSN)- सुशासन दिवस पर प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को कई सौगाते दी । इस अवसर पर आंगनबाड़ी वर्करों को स्मार्ट फोन वितरित किए , नींव प्रोजेक्ट के तहत सराहनीय कार्य करने वाले नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल निरंजन सिंह सहित 7 शिक्षकों को  प्रशंसा पत्र  दिए ।
इस मौके पर जन सहायक ऐप, मेरा परिवार-मेरी सरकार, डोनेशन फॉर सीएम रिलीफ फंड, सामान्य कैडर के ग्रुप डी के कर्मचारी के ट्रासंफर अभियान के पोर्टल की सौगात दी गई है। यह सौगात भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती दिवस पर दी गई है। अहम पहलू यह है कि जिला स्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम में हरियाणा के मुद्रण एवं लेखन राज्यमंत्री संदीप सिंह व विधायक सुभाष सुधा ने आंगनवाड़ी वर्करों को स्मार्ट फोन की सौगात देने का काम किया है। इस कार्यक्रम में 7 शिक्षकों व मनरेगा के प्रोग्राम ऑफिसर को सराहनीय कार्य करने पर सम्मानित भी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here