Home Haryana मोहन लाल बडोली बोले… तीसरी बार स्पष्ट बहुमत से बनेगी प्रदेश में...

मोहन लाल बडोली बोले… तीसरी बार स्पष्ट बहुमत से बनेगी प्रदेश में बीजेपी सरकार

167
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलते ही मोहनलाल बडोली आज भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की।यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा  कि बीजेपी के शासनकाल में बेरोजगारों को सबसे ज्यादा रोजगार देने का काम किया जा रहा है। बढ़ती महंगाई को लेकर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि इसके लिए सरकार जनता को राहत देने का काम कर रही है।
मोहनलाल बडोली ने  कहा कि हरियाणा में बहुत जल्द विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिसमें तीसरी बार स्पष्ट बहुमत से बीजेपी की सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनाने का जनता काम करेगी। बसप्पा और इनेलो के गठबंधन को लेकर  कि जब वह लोग जनता के बीच में जाएंगे किस प्रकार जनता उन्हें आशीर्वाद देगी यह जनता पर निर्भर करेगा।वहीं लगातार बढ़ते हुए क्रा*इम ग्राफ को लेकर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि जब-जब हरियाणा में अप*राधिक घटनाएं हुई है तब तब उन अप*राधिक मामलों की जांच बहुत ही अच्छे तरीके से हुई है, कानून ने अपना काम किया है. उन्होंने कहा की बहुत जल्द ऐसे अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले या तो पकड़े जाएंगे या फिर हरियाणा छोड़कर ही चले जाएंगे।
राज्यसभा चुनाव के लिए हमारे पास पूरा बहुमत 
एक सवाल के जवाब में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए हमारे पास पूरा बहुमत है और इसमें किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। विपक्षी लोग केवल नौटंकी कर रहे हैं।सोनीपत से कांग्रेस पार्टी के मेयर द्वारा कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी ज्वाइन करने के मामले पर अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने सोनीपत से बहुत बड़ी जिम्मेवारी दी है तो अब बड़ी-बड़ी जॉइनिंग भी अब सोनीपत से होती हुई नजर आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here