Home Haryana गुरुग्राम में दहेज उत्पीड़न का आरोप, गर्भवती महिला से मारपीट का CCTV...

गुरुग्राम में दहेज उत्पीड़न का आरोप, गर्भवती महिला से मारपीट का CCTV आया सामने

1
0

गुरुग्राम-:गुरुग्राम से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का दावा है कि वह पांच माह की गर्भवती थी और उसके साथ की गई कथित मारपीट के कारण गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई।घटना से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया है। वहीं परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं रही। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

साइबर सिटी गुरुग्राम में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता और उसके परिवार का दावा है कि शादी के बाद से लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर महिला के साथ मारपीट की गई। घटना से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कथित विवाद और मारपीट के दृश्य कैद बताए जा रहे हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस घटना में महिला के गर्भ में पल रहे पांच माह के बच्चे की मौत हो गई। साथ ही महिला के भाई और अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। परिवार का कहना है कि मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपियों पर अभी तक सख्त कार्रवाई नहीं हुई है।

पीड़िता पूजा ने अपनी आपबीती बताते हुए आरोप लगाया कि शादी के बाद से उसे लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। महिला ने ससुराल पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं परिवार का कहना है कि उन्होंने कई बार मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। अब पीड़िता न्याय और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।पीड़ित परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से लगातार दहेज की अतिरिक्त मांग की जा रही थी। परिवार का कहना है कि मांग पूरी नहीं होने पर महिला को प्रताड़ित किया गया। अब परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहा है। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here