करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने प्रेसवार्ता कर हरियाणा में बढ़ते क्रा*इम को लेकर बीजेपी सरकार पर कड़ा कटाक्ष किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. बीके कौशिक, लोकसभा उपाध्यक्ष दलविंदर चीमा, अमनदीप जुंडला और सुनील बिंदल मुख्य तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में रोजाना व्यापारियों पर जान*लेवा ह*मले हो रहे हैं, फिरौती मांगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर हरियाणा में सरेआम गो*ली मा*र कर दो ह*त्याएं हुईं है। अनुराग ढांडा ने कहा कि इससे स्पष्ट समझ आता है कि जिस प्रदेश में पुलिस और सत्ता में बैठी पार्टी के नेता सुरक्षित नहीं, उस प्रदेश में आम आदमी कैसे सुरक्षित हो पाएगा।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि आज हरियाणा में आम आदमी पार्टी के तीसरे मजबूत विकल्प के तौर पर उभरी है। कुरुक्षेत्र लोकसभा चुनावों में मिली वोटों से ये साफ है कि हरियाणा में कांग्रेस और बीजेपी के बाद आम आदमी पार्टी तीसरा मजबूत विकल्प है। आम आदमी पार्टी सभी 90 विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने का काम करेगी। पूरे हरियाणा में आम आदमी पार्टी का जनसंवाद कार्यक्रम चल रहा है। सभी 7 हजार गांवों और 1 हजार से ज्यादा वार्डों में जाकर आम आदमी पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।







