Home Accident हिसार में बड़ा हादसा टला: बच्चों से भरी स्कूल बस का टायर...

हिसार में बड़ा हादसा टला: बच्चों से भरी स्कूल बस का टायर धंसा

135
0

हिसार | गुरुवार सुबह जिले में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बच्चों से भरी एक स्कूल बस का टायर अचानक सड़क में धंस गया। बस में करीब 50 बच्चे सवार थे। झटके से बच्चे घबरा गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी बच्चे को चोट नहीं लगी।

ड्राइवर ने स्थिति संभालते हुए तुरंत सभी बच्चों को सुरक्षित बस से उतार लिया और स्कूल प्रबंधन व परिजनों को घटना की जानकारी दी।

दरअसल, हाल ही में जलभराव के कारण जिले के कई स्कूल बंद रखे गए थे। सोमवार से ही बच्चों की कक्षाएं दोबारा शुरू हुई थीं। फिलहाल, जिले में 101 स्कूल अब भी बंद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here