अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के अंबाला कैंट में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर अचानक गाड़ी के ब्रेक लगाने से 4-5 गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। मीडिया सूत्रों के अनुसार रोड पर आगे जा रहे टेंपू से एक एंगल गिरा, जिसके बाद उसके पीछे चल रही गाड़ी ने जैसे ही ब्रेक लगाई उसके बाद एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में भिड़ी। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और कारवाई में जुट गई। आगे वाली गाड़ी के मालिक ने बताया कि वो दिल्ली की ओर से आ रहे थे तो अचानक आगे चल रहे ट्रैक से एक एंगल गिरा। हालांकि गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

इसी प्रकार अन्य गाड़ियों के मालिकों ने भी इस हादसे को अचानक ट्रैक से एंगल गिरने का कारण बताया। सभी गाड़ियों के मालिकों ने प्रेशनी से बचने के लिए पुलिस में कोई मामला दर्ज न कराने का फैसला लिया। सब इंस्पेक्टर जगमाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आगे जा रही गाड़ी के द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने के बाद एक के बाद एक कई गाड़ियां टकरा गई। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। किसी भी गाड़ी के मालिक ने मामला दर्ज नहीं कराया। सभी इंसोरेंस से क्लेम लेकर गाड़ियों को ठीक कराने की बात कही है।







