Home Haryana जिला बार एसोसिएशन ने पुलिस के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने...

जिला बार एसोसिएशन ने पुलिस के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का किया एलान

143
0
पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-पलवल जिला बार एसोसिएशन ने कल से पुलिस के खिलाफ  अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान और वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील डागर का कहना है की पिछले लम्बे समय से पलवल पुलिस वकीलों को जानबूझकर टारगेट कर रही है जो वकीलों से संबंधित मामले हैं, उन पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही अम्ल में नहीं लाई जा रही. जब न्याय के लिए लड़ने वालों को ही न्याय नहीं मिल रहा तो पलवल का आम जनमानस का उम्मीद कर सकता है।
वकीलों को बेवजह किया जा रहा टारगेट 
हड़ताल के बारे में जानकारी देते हुए अधिवक्ता सुनील डागर ने बताया की पलवल जिले में वकीलों से सम्बंधित 15 मुकदमे ऐसे है. जिनपर पलवल पुलिस जानबूझकर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है. वकीलों को बेवजह टारगेट किया हुआ है। 2022 से लेकर अबतक सभी पुलिस कप्तानों से हम सभी बार बार मिले हैं लेकिन केवल सप्ताह दस दिन में कार्यवाही के आश्वाशन के हमें कुछ नहीं मिला।उन्होंने कहा की पुलिस ने कुछ घटनाओं में तो सभी हदें पार कर दी, जहां वकीलों पर हुए ह*मलों की सीसीटीवी फुटेज होने पर भी कोई कार्यवाही नहीं की. जबकि दूसरी पार्टी की तरफ से फर्जी मुकदमे दर्ज कर दिए. अब पुलिस के रवैये को देखते हुए जिला बार एसोसिएशन को अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला लेना पड़ा है क्यूंकि जब 24 घंटे न्याय की लड़ाई लड़ने वालों को ही न्याय नहीं मिल रहा तो आम जनता क्या उम्मीद करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here