करनाल (एकता): करनाल जिले में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज से लापरवाही सामने आई है। वहां एक जेल के कैदी के फरार होने पर सनसनी फैल गई। बता दें कि फरार हुआ कैदी पहले भी जेल में 2 बार आत्महत्या की कोशिश कर चुका है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार कैदी की निगरानी में जेल के सिपाही तैनात किए गए थे। लेकिन न तो वहां कोई कैदी दिखा न ही कोई सिपाही। दरअसल थाना पुलिस और जेल अधिकारियों को बिना सूचना दिए वह लापता हो गए। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। अस्पताल से फरार हुए कैदी पर चोरी के मुकदमे दर्ज है और इन्हीं मुकदमों में कैदी 5 साल की सजा काट रहा है। फिलहाल कैदी की तलाश शुरू की गई है।







