अंबाला (एकता): हरियाणा के अंबाला जिले में बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली तो वहीं उमस ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी मौसम खराब रहेगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार गुरुवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। बता दें कि हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो रही है। प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
इस दौरान अधिकतम तापमान 35.0 से 40.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.0 से 24.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। 8 जून को मौसम में फिर बढ़ोतरी होगी, जिससे शुष्क और गर्म हवाएं चलेंगी। 9 से 15 जून के दौरान भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान पारा 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना बन रही है। वहीं मानसून की एंट्री जुलाई में होने की संभावना जताई जा रही है।







