Home Haryana राहुल गांधी को बंगला छोड़ने के नोटिस के बाद हरियाणा कांग्रेस ने...

राहुल गांधी को बंगला छोड़ने के नोटिस के बाद हरियाणा कांग्रेस ने शुरू किया नया अभियान, BJP ने बोला हमला

195
0

अंबाला (अंकुर कपूर): राहुल गांधी को सरकार बंगला खाली करने के आदेश दिए जाने के बाद अब हरियाणा कांग्रेस नया अभियान शुरु करने जा रही है। ‘मेरा घर आपका घर’ अभियान के तहत हरियाणा कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को अपने घर रुकने का न्योता देंगे। जिसे लेकर राहुल और कांग्रेस एक बार फिर भाजपा के निशाने पर आ गए हैं।

कांग्रेसियों के नए अभियान को लेकर अंबाला शहर से भाजपा विधायक ने तीखा हमला बोला है। विधायक ने उनपर तंज कसते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी यूं ही बैटिंग करते रहे तो कांग्रेस इतिहास के पन्नों का हिस्सा बन जाएगी। उन्होंने कहा कि वह इस अभियान के चलते कार्यकर्ताओं का घर तो देख लेंगे।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी पीएम मोदी पर बयान दिया है कि एक दिन मोदी प्रधानमंत्री नहीं होंगे, उस दिन भ्रष्टाचार मुक्त भारत होगा। इन्होंने ED-CBI दिखाकर सारे चोर अपने एक कमरे में कर लिए हैं। केजरीवाल के बयान पर अंबाला शहर से भाजपा विधायक असीम गोयल ने तीखा हमला बोला है। गोयल ने केजरीवाल को राजनीतिक एक्सीडेंट की पैदाइश करार दिया। विधायक ने कहा कि ये ऐसी बातें करके अपनी दुकानदारी में सामान भरने की कोशिश कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here