भिवानी : चन्द्रिका ( TSN)-रविवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बतौर मुख्यअतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने शिरकत की.बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में भाजपा का पिछले 10 वर्षो का शासन स्वर्णिम काल साबित हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा के 10 वर्ष अन्य दलों के कई वर्षो के शासन पर भारी साबित हुए। भाजपा की नीतियों ने कमजोर से कमजोर वर्ग को भी आगे लाने का काम किया है। ऐसे में अब यह कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनाने के लिए भाजपा की नीतियों को पूरे जोश एवं उत्साह के साथ जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि केंद्र की तरह हरियाणा में भी जीत की हैट्रिक लगाई जा सकें तथा भाजपा शानसकाल में मिली आमजन हित की योजनाओं की सौगात को जारी रखा जा सकें।सुभाष बराला ने कहा कि कहा कि मीडिया व सोशल मीडिया का आमजन पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है। ये दोनों ऐसे साधन है, जिसके माध्यम से कम समय में अपनी बात अधिक अधिक लोगों तक पहुंचाई जा सकती है। ऐसे में कार्यकर्ता अपनी बात एवं विचारों को मजबूती से आमजन तक पहुंचाने के लिए मीडिया व सोशल मीडिया विंग को मजबूत रखे।
भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश गौड ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता मजबूती के साथ अपने दायित्व व जिम्मेवारी को निभाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अनुशासन व एकजुटता दिखाते हुए कार्य करना होगा, ताकि सामंजस्य के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से भाजपा की जीत सुनिश्चित की जा सकें।







