Home Faridabad पिछले 6 महीने से कूड़े के डंपिंग यार्ड के विरोध में बैठे...

पिछले 6 महीने से कूड़े के डंपिंग यार्ड के विरोध में बैठे ग्रामीणों का धरना हुआ समाप्त… विधायकों ने दिया आश्वासन

165
0
फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)- नगर निगम द्वारा प्रतापगढ़ गांव में कूड़े का डंपिंग यार्ड बनाए जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन  कर रहे  ग्रामीणों  को मनाने भाजपा विधायक राजेश नागर और विधायक नयन पाल रावत धरना स्थल पर पहुंचे । ये ग्रामीण पिछले 6 महीने से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं ।
टेंपरेरी व्यवस्था के तहत प्रतापगढ़ में किया जाएगा कूड़ा डंप
विधायकों ने  ग्रामीणों को धरना समाप्त करने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि अगले डेढ़ साल में इस डंपिंग यार्ड को अस्थाई तौर पर चलने दिया जाए,  जिसके  बाद में यहां से उठा दिया जाएगा। आखिरकार ग्रामीणों ने विधायकों पर विश्वास करते हुए कुछ शर्तों के साथ धरना समाप्त कर दिया।
भाजपा विधायक राजेश नागर ने कहा  कि हरियाणा की मनोहर सरकार के लिए हर हरियाणवी एक समान है और वह बिना भेदभव के हर व्यक्ति तक शासन की नीतियों का लाभ पहुंचाने में जुटे हैं। विधायक राजेश नागर ने कहा कि बंधवाड़ी प्लांट को नया बनाया जा रहा है, तब तक ही टेंपरेरी व्यवस्था के तहत प्रतापगढ़ में कूड़ा डंप किया जाएगा। वहीं इसे साथ साथ प्रोसेस भी किया जाएगा और लोगों को कूड़ाघर से किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इस बात का मैं आश्वासन देता हूं। उन्होंने कहा कि कूड़ा निस्तारण एक बड़ी व्यवस्था है जिसे बनने देने पर वह ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here