करनाल, चंद्रिका ( TSN): आज प्रदेश भर से पहुंची एनएचएम कर्मचारियो ने प्रदर्शन किया । ये प्रदर्शन अपनी मांगों को लेकर किया गया। एनएचएम कर्मचारियों की तरफ से पहले करनाल के कर्ण ताल पार्क में इक्कठे हुए और उसके बाद वो सीएम आवास की तरफ रवाना हुए। सीएम आवास पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था और ऐसे में एनएचएम कर्मचारियों को बेरिकेट्स लगाकर रोक दिया गया ।
एनएचएम कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें पक्का किया जाए। कोई एनएचएम कर्मचारी 15, कोई 20, कोई 25 साल से काम कर रहा है, कई बार 2 ,2 महीने तक सैलरी नहीं आती, जिसके चलते एनएचएम कर्मचारियों में रोष है, इसलिए सभी एनएचएम कर्मचारी प्रदेश भर से भारी संख्या में इक्कठे हुए और सरकार के खिलाफ सीएम आवास के बाहर बैठकर प्रदर्शन किया। एनएचएम कर्मचारियों का एक डेलिगेशन सीएम नायब सैनी से मुलाकात करेगा और उसके बाद तमाम चीजों पर फैसला होगा, देखना ये होगा कि सरकार इनकी मांगों को लेकर कब तक विचार करती है।







